जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि पंचम सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक मंगलवार को दोपहर तीन बजे विधानसभा में बुलाई गई है।

देवनानी ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष रफीक ख़ान, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, मनोज कुमार, थावर चन्द भाग लेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। इससे सदन की कार्यवाही में सभी दलों की सहभागिता सुनिश्चित होती है और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मार्ग प्रशस्त होता है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश
