भागलपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के वार्ड नंबर 21 स्थित महादलित टोला में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस मौके पर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद संजय सिन्हा भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद नगर आयुक्त ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल बच्चों के बीच टॉफी और मिठाइयां बांटी, जिससे बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
