रांची, 26 जनवरी (हि.स.)। साहेब कबीर न्यास ट्रस्ट की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित ट्रस्ट के परिसर में तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जेपी सिंह ने तिरंगा फहराया।
मौके पर जेपी सिंह ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और कुर्बानी के बाद हमारा देश गणतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि लाखों ऐसे गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी और वीरांगनाएं हैं जिनका इतिहास हमें नहीं पढ़ाया गया यह बेहद दुखद और चिंताजनक स्थिति है लेकिन अब धीरे-धीरे ऐसे गुमनाम शहीदों के बारे में हम सभी जानने लगे हैं।
देश के ऐसे वीर शहीदों ने जिन्होंने अपना सुख वैभव त्याग कर देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया लेकिन आजादी के बाद उन्होंने बेहद दरिद्रता पूर्ण जीवन काटना पड़ा जो हम सभी देशवासियों के लिए पीड़ा की बात है।
इस अवसर पर सचिव ललन प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष सुदामा महतो, ट्रस्ट के सदस्य मृत्युंजय कुमार और सुदर्शन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
