गुवाहाटी, 26 जनवरी (हि.स.)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर असम विधानसभा परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद असम पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। समारोह में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर असम विधानसभा सचिवालय के सचिव प्रमुख सहित अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, अभिभावक और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।—————-
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
