हैदरनगर. हैदरनगर प्रखंड सभागार में विकास योजनाओं को धरातल पर लाने को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें विकास योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक उपायुक्त पलामू के निर्देश पर किया गया। बैठक में सभी विकास योजनाओं के लिए उपायुक्त पलामू द्वारा हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण व पंचायती राज्य पदाधिकारी की देख रेख में सभी योजनाओं का संचालन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रोहतास पुलिस का शराब के खिलाफ अभियान जारी! विदेशी शराब की 700 से ज्यादा बोतलें बरामद

बैठक में पंचायत समिति सदस्य व मुखिया से पंचायत में होने वाले नए विकास योजनाओं की जानकारी लेते हुए उस योजना को चिन्हित कर प्रखंड मुख्यालय में अविलंब सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि जब तक पंचायत चुनाव नही होता है तब तक पंचायत प्रतिनिधियों के सहमति से प्रखंड के सभी पंचायत में विकास योजनाओं को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, अंचल पदाधिकारी राजीव नीरज, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, खरगाड़ा पंचायत के मुखिया नागेंद्र मेहता, हैदरनगर पष्चिम पंचायत के मुखिया कमलेश सिंह सहित प्रखंड के सभी पंचायत सचिव रोजगार सेवक उपस्थित थे।
