रोहतक, 27 जनवरी (हि.स.)। आईएमटी थाना के अंतर्गत एक गांव में एक नाबलिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में नाबालिग बच्ची को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार हरदोई उतरप्रदेश के रहने वाला एक परिवार आईएमटी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में किराये के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि बच्ची का पिता बाईपास पर स्थित एक ढाबे पर काम करता है और जब घर पर कोई नहीं था तभी अज्ञात युवक घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजन घर पहुंचे और बच्ची ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। परिजन तुंरत बच्ची को लेकर ईलाज के लिए पीजीआई पहुंचे और इस संबंध में पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

———–
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल
