थाना क्षेत्र के तिलठीया गांव से बुधवार को नौहट्टा पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर महुआ शराब बरामद किया। बताया जाता है कि तिलठीया गांव के लल्लू पासवान पहाड से शराब ला रहा था। इधर नौहट्टा थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा सूचना पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही पासवान सडक पर ही शराब फेंक जंगल मे भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पासवान को आरोपित किया गया है। छापामारी में दिनेश प्रसाद सहित दर्जनों पुलिस बल थे।

पावर सब स्टेशन का हुआ परीक्षण
प्रखंड क्षेत्र के दारानगर पांवर सब स्टेशन का परीक्षण बुधवार को किया गया। सब स्टेशन में 33000 लाइन चालू कर टेस्टिंग लिया गया जिसमे पुरी तरह सफल रहा। बता दे कि पूर्व विधायक श्री ललन पासवान के प्रयास दारानगर पावर सब स्टेशन बनाया गया है जिससे तीन पंचायत को बिजली आपूर्ति होगी। ललन पासवान के इस कार्य को सफल होने पर स्थानीय राजग कार्यकर्ताओं ने पासवान को बधाई दी। मौके पर राजेश्वर प्रसाद विजय प्रताप सिंह बब्लू पाण्डेय विशाल सिंह नंद मोहन सह दीपक चौबे रामाधार सिंह राम प्रवेश चंद्रवंशी अरुण चौबे बब्लू पाठक बेला मिश्रा आदि थे।

शिक्षकों ने बैठक समस्या समाधान करने की मांग की
स्थानीय चरवाहा विद्यालय मे महेश सिंह की अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को की गयी। जिसमे शिक्षको की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। जिन शिक्षकों का वेतन रूका है उनका वेतन भुगतान करने की मांग की गयी। सरकार का वेबसाइट मे त्रुटि होने के कारण सर्टिफिकेट लोड नही हो रहा है। वेबसाइट ठीक कराने की मांग की गयी। नव प्रशिक्षित शिक्षको के एरियर के बारे चर्चा हुई। मौके पर महेश कुमार सिंह, नीतेश गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह, राजीव रंजन अखिलेश कुमार, अमित कुमार, निकहत बानो,कंचन कुमारी, शीतल कुमारी, माधुरी नम्रता, जावेद संजय संतोष, नौशाद, धीरेंद्र, राजू सुधीर आदि थे।
