सिद्धार्थनगर 27 जनवरी (हि.स.)। जनपद की इटवा थाना पुलिस ने ऐसे तीन शातिरों ठगाें को गिरफ्तार किया हैं। जो भोले-भाले किसानों को विश्वास में लेकर उनसे उधार अनाज (गल्ला) लेते थे और उसे बेचने के बाद पैसा हड़प कर फरार हो जाते थे।

इटवा क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सन्नो देवी, सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ इंद्रजीत और कैलाश जायसवाल को गिरफ्तार किया हैं। ये लोग एक संगठित गिरोह चलाते हैं, जो किसानों से उधार गल्ला खरीदकर उसका रुपया गबन कर लेते हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीम प्रयासरत थी। एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

———–
हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी
