पूर्वी चंपारण,27 जनवरी (हि.स.)।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त नियमवाली के संबंध में प्रखंड के कोरइया ग्राम में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का नेतृत्व कर रही विशेष सर्वे सहायक बंदोवस्त पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि भू आभिलेख एंव परिमाप निदेशालय पटना के निर्देश पर प्राधिकृत एजेंसी आईआईसी टेक्नोलौजी के सहयोग से कार्य प्रारंभ किया जाना है,जो क्रमवार संपन्न होगा।

विभिन्न चरणो मे संपन्न किए जाने वाले कार्यो मे भूखंडो की नम्बरिंग और सत्यापन,नक्शा सत्यापन और स्थल जांच का कार्य किया जाना है।इसमे संबंधित मौजा के रैयतों की भागीदारी मूल दस्तावेजो के साथ चरणवार सर्वेक्षण में उपलब्ध कराना होगा।जिसको लेकर यह शिविर लगाया गया है।और सर्वे मे अपने-अपने जमीनी दस्तावेज के साथ पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की बात बतायी जा रही है।शिविर मे सर्वे सहायक बंदोबस्त ,कानूनगो,अमीन और राजस्व ग्राम के रैयत उपस्थित रहेगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
