गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक प्रतिनिधिमंडल में बुधवार को जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार से मिलकर 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि बी।एड द्वितीय वर्ष 2019-2021 के छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित न करते हुए उन्हें कल्याण विभाग का पोर्टल दोबारा खोल कर और आवेदन करने का मौका दिया जाए, बी।एड एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष सत्र 2020-2022 के छात्रों के लिऐ पोर्टल खोला जाए जिससे वे छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सके। मांग पत्र अपने वाले में विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी ,नगर मंत्री श्रीकांत सोनी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेखर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

