रामगढ़, 27 जनवरी (हि.स.)। शहर के मेन रोड स्थित कौब नमक रेडीमेड कपड़े की दुकान से चोरों ने 47 हजार रुपये की चोरी कर ली। मंगलवार की शाम दुकान के मैनेजर पंकज रामगढ़ थाना पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। चोरों ने गल्ले में रखे 47 हजार रुपये निकाले हैं। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
