जबलपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। शहर में यूजीसी को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं, और यह विरोध अब सड़को पर उतर आया है। विभिन्न संगठनों ने इसकी कड़े स्वर में निंदा की है। इसी तारतम्य में मंगलवार को मध्य प्रदेश छात्र संघ द्वारा आईटीआई चुंगी नाका पर यूजीसी कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान यूजीसी काला कानून वापस लो के नारों के साथ पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। छात्र संघ का कहना है कि यूजीसी का यह कानून छात्र हितों के खिलाफ है और इससे शिक्षा का भविष्य खतरे में है। मध्य प्रदेश छात्र संघ ने सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है। छात्रों ने इस बात को लेकर आगामी समय आंदोलन तेज करने की बात कही है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक
