रायबरेली, 28 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में महराजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रही मां बेटी को रौंद दिया। दाेनाें की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच में शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि आज सुबह महिला बिटान मौर्या (30) अपनी बेटी अनुष्का(13) को स्कूल छोड़ने के लिए पैदल जा रही थीं। जैसे ही मां बेटी महराजगंज-रायबरेली रोड पर थुलवासा चौकी के पास पहुंचीं तभी सामने से आए एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने मां-बेटी को रौंद दिया और दाेनाें की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।————

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे
