जोधपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। रातानाडा पंचवटी कॉलोनी में आठ फरवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के बैनर और आमंत्रण पत्र का विमोचन कार्यक्रम आज रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में किया गया।

विमोचन में आयोजन समिति के संरक्षक पुजारी हरीभाई गोस्वामी के सानिध्य में आयोजन समिति के पदाधिकारी रामप्रसाद महाराज, किशोर सिंह सोलकी, इंद्रसिंह सांखला, मदनलाल शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, जुगल किशोर जागिड़, प्रीतम सिंह मामड़ौली, ललित गहलोत, अशोक भाटी, धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र सोलंकी, महेंद्र सोलंकी, प्रकाश सिंह भाटी, रूप सिंह परिहार, सागर सिंह कच्छवाह, मनोहर भाटी, ललित चौधरी, प्रीतम चौधरी, सूरज बोराणा, वीरेंद्र सोनी, भूपेंद्र भाटी, गोपाल खत्री, महेंद्र सांखला, राणुुलाल राठी, लालसिंह पंवार, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मालीराम पारीक, संजीव नारंग, ब्रजेश शर्मा, सवाईराम चौधरी, सुरेश परिहार उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के रामप्रसाद महाराज ने बताया कि सम्मेलन को भव्य ओर विशाल बनाने के लिए घर घर पीले चावल और निमंत्रण पत्र वितरण किए जाएंगे। आठ फरवरी को सुबह 11.15 बजेे कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो की क्षेत्र के सुभाष चौक, शिव मंदिर, भास्कर चौराहा होते हुए समारोह स्थल पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
