अवंतीपोरा, 28 जनवरी (हि.स.)। अवंतीपोरा पुलिस ने चोरी का मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और चोरी की संपत्ति बरामद कर ली है। अवंतीपोरा पुलिस को मिदूरा अवंतीपोरा निवासी सयार अहमद शेख से लिखित शिकायत मिली जिसमें उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2026 को अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर लगभग 1000 किलोग्राम लोहे की छड़ें चुरा ले गए।


अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 26 2026 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एसडीपीओ अवंतीपोरा के पर्यवेक्षण में एसएचओ अवंतीपोरा पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर एजाज हमाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण सहित आधुनिक जांच तकनीकों का उपयोग किया।
इसके परिणामस्वरूप दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम इस प्रकार हैं मोहम्मद मुस्तफा गुजार पिता अत्ता गुजार निवासी संगलदान बंदल रामबन बशीर अहमद देदार पिता मुखन दीन देदार निवासी संगलदान बंदल रामबन। चोरी की गई लोहे की वस्तुएँ और साथ ही पंजीकरण संख्या जेके०2ऐयू-9317 वाला एक ट्रक बरामद किया गया जिसका उपयोग चोरी की वस्तुओं को ले जाने के लिए किया गया था।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं। अन्य इसी तरह के मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
