नोएडा, 28 जनवरी (हि.स.)। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कॉलेज की बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बीती रात को मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बुधवार काे बताया कि बीती रात को कृष्ण कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सिंभावली जनपद हापुड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके चाचा नितिन कुमार पुत्र रिशिपाल निवासी सिंभावली जनपद हापुड़ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एल जी गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे, तभी आईआईएमटी कॉलेज के पास एक बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
