श्रीनगर, 28 जनवरी (हि.स.)।

जेकेबीओएसई के एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा 11वीं की परीक्षा के परिणाम फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) के अध्यक्ष गुलाम हसन शेख ने कहा कि कक्षा 11वीं के परिणाम संकलन की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि हम 2 फरवरी 2026 तक परिणाम घोषित कर देंगे। लगभग 81622 छात्रों ने -कश्मीर से 654001 और जम्मू के शीतकालीन क्षेत्रों से 17621 – कक्षा 11वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जेकेबीओएसई के अध्यक्ष ने कहा, यदि सब कुछ ठीक रहा तो हम फरवरी के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर देंगे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
