
रामगढ़, 28 जनवरी (हि.स.)। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 के गोबरदरहा स्थित महादेव चट्टान शिव मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भूमि पूजन बुधवार को श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत फीता काटकर शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया ने किया। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार के बीच पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रोशन कुमार, समाजसेवी काशीनाथ मुंडा, रेणु देवी, सरिता देवी एवं लीला देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मंदिर नवनिर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।
भूमि पूजन की प्रक्रिया मुख्य पुजारी कुंवर महतो के नेतृत्व में संपन्न हुई। पूजन में सरिता देवी, राजेंद्र महतो, रीता देवी, कमलनाथ महतो, सावित्री देवी, कैलाश महतो, नूनीता देवी, उमेश महतो, ममता देवी, जितेंद्र महतो, रेखा देवी, राजकुमार महतो, बबीता देवी, सुंदरलाल महतो, गीता देवी, भुनेश्वर महतो, सुनीता देवी, जयलाल महतो, नूतन देवी, कृष्णाकांत महतो, जयंती देवी, सुभाष कुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष कैलाश महतो, सचिव संजय महतो, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, सलाहकार समिति सदस्य गणेश महतो, राजेंद्र महतो, अनुपा देवी, मालती देवी, रेणु देवी, संजू देवी, गुड़िया देवी, कामिनी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
