हल्द्वानी, 29 जनवरी (हि.स.)। फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच के तहत हल्द्वानी तहसील में 25 प्रमाण पत्र निरस्त किए गए हैं। फर्जी तरीके से बनाए गए स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच तेज कर दी गई है। जांच के दौरान गड़बड़ियां पाए जाने पर ऐसे प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जा रहा है।
एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी तहसीलों में बनाए गए प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी तहसील के अंतर्गत अब तक कई स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को रद्द किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आज 25 और स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जा रहा है।
एसडीएम ने कहा कि फर्जी प्रमाण पत्रों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता
