अयोध्या, 29 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अयाेध्या जनपद की जिला जेल से गुरुवार काे दो कैदी के भागने का मामला सामने आया है। कैदियाें के भागने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

कैदियाें के भागने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गाैरव ग्राेवर जिला जेल पहुंचे और जांच पड़ताल की। मामले में एसएसपी गाैरव ग्राेवर ने बताया कि जिला जेल में कैदी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी निवासी अमेठी, शेर अली निवासी सुल्तानपुर काे तन्हाई बैरक में रखा

गया था। दाेनाें बैरक तोड़कर बाहर निकले और फिर बाउंड्री वॉल कूद कर भागे हैं। फरार कैदियाें में एक मुलजिम हत्या के प्रयास के मामले में व दूसरा दुष्कर्म मामले में जेल में निरुद्ध थे। दाेनाें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें में लगाई गई हैं। जेल में इस घटना काे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है।
वहीं डीएम ने कहा कि मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही काे लेकर पूछताछ करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते दिनाें कन्नाैज जिला जेल से भी कैदियाें के भागने का मामला प्रकाश में आया था। उस वक्त भी जेल की सुरक्षा व लापरवाही काे लेकर जिम्मेदाराें की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की गई थी।
————————
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय
