मुंबई, 29 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब उनकी अजित से कोई लड़ाई नहीं रही।. जो इस दुनिया से चला गया, उससे अब उनका कोई विवाद नहीं रहा। उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विचारों और वसूलों से थी।

अंजलि ने कहा कि अजीत के साथ उनके मतभेद बहुत तीखे थे। मैंने राजनीति में लोकतंत्र, पारदर्शिता और ट्रांसपेरेंसी और नैतिक मूल्यों के मुद्दों पर उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी। किसी के निधन के बाद सारे झगड़े, मतभेद और टकराव खत्म हो जाते हैं। आज का दौर राजनीतिक आलोचना या आरोपों का नहीं बल्कि विचारों का है। हमें इंसानियत को बचाकर रखना चाहिए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अंजलि ने कहा कि यह आत्मनिरीक्षण का समय है। लोकतंत्र क्या है, मूल्यों के लिए संघर्ष कितना महत्वपूर्ण है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
