रामगढ़, 29 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़-रांची मुख्यमार्ग 33 पर चुटूपालू घाटी में गुरुवार को पाइप लदा ट्रेलर पलट गया। इस घटना के बाद रांची से रामगढ़ आने वाली मार्ग घंटों जाम हो गई। हालांकि घटना में ट्रेलर चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रही ट्रेलर संख्या एनएल 01 एई 9894 घाटी में अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और सड़क पर पड़ी पाइप को हटवाया। जिसके बाद यातायात चालू हुई।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
