कानपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। श्री गुरु हर राय साहिब के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित संगत जोड़ मेला एवं गुरमत समागम का भव्य आयोजन शनिवार को रामलीला पार्क, लाजपत नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह जानकारी गुरुवार को खालसा दल के प्रधान एडवोकेट मोहनजीत सिंह गंभीर ने दी

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जहानसिक पंथ के महान कीर्तनी भाई जसकरण सिंह, सिमरप्रीत सिंह, स्त्री सत्संग की बहनें एवं कानपुर के प्रसिद्ध रागी जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की महिमा और गुरु ग्रंथ साहिब की अमृतवाणी से संगत को निहाल किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु कृपा प्राप्त करने की अपील की।

इस आयोजन के विनतीकर्ता मोहनजीत सिंह गंभीर (खालसा दल संस्था), गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति, सरदार नीतू सिंह, सिख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी, नानक वेलफेयर, सुखासन सेवा समिति रहेंगे। वहीं विशेष सहयोग में लाजपत नगर दशहरा कमेटी, श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, परमजीत सिंह, राघवेंद्र दुबे, परमवीर सिंह गंभीर, गुरविंदर सिंह वासु, हरमिंदर सिंह रखरा, कुलबीर सिंह भोलू सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहेंगे।
वार्ता के दौरान सतबीर सिंह कबीर, अमरजीत सिंह पम्मी, गुरविंदर सिंह वासु, परमवीर सिंह गंभीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप
