गुवाहाटी, 30 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को असमिया संगीत की महान गायिका दीपाली बरठाकुर को उनकी जन्मदिन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि अपनी अनुपम गायन शैली से दीपाली बरठाकुर ने असमवासियों को मंत्रमुग्ध किया। उनके गीतों में माटी, मानुष (मिट्टी और मानव) तथा ग्रामीण समाज की सजीव और सच्ची झलक देखने को मिलती है।
डॉ. सरमा ने कहा कि दीपाली बरठाकुर के प्रत्येक गीत चिरस्मरणीय और सदाबहार हैं, जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे। ‘कोकिलकंठी’ दीपाली बरठाकुर को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की सांस्कृतिक धरोहर में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
