जम्मू, 30 जनवरी (हि.स.)।

बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर-1 निवासी परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू बाबा के घर बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से करीब 6 लाख 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घर में मौजूद सामान पर लगे हाथों के निशानों को कैमरे में कैद किया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरों पर जल्द लगाम लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि बिश्नाह पुलिस कितनी जल्दी इन चोरों को पकड़कर बिश्नाह की जनता को इस आतंक से निजात दिला पाती है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
