फरीदाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। गाड़ी का शीशा तोडक़र लैपटॉप चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर-82 निवासी पीयूष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपनी गाड़ी को वल्र्ड स्ट्रीट, सेक्टर-81, फरीदाबाद के पास खड़ा किया गया था, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी का शीशा तोडक़र अंदर से लैपटॉप चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना बी.पी.टी.पी. में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में , उत्तर प्रदेश निवासी दीपक तथा रोहित निवासी भूपानी, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। दीपक व रोहित से फरीदाबाद के तीन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर
