रामगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला मिलेट मिशन समिति की बैठक में कई निर्देश दिया। बैठक में डीसी ने जिला कृषि पदाधिकारी से जिला मिलेट मिशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश पर किए गए कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से मिलेट मिशन के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान डीसी ने मिलेट मिशन के तहत रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में किसानों की ओर से लगाए गए मोटे अनाज की जानकारी ली गई। इसके बाद बेहतर कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने डीसी को बताया कि
जिले में मिलेट सीड बैंक की स्थापना की जानी है, इसके लिए जिला स्तर पर एक आवेदन मिला है। इस पर डीसी के द्वारा प्राप्त आवेदन की जांच करने सहित मिलेट बैंक स्थापित करने को लेकर निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने डीसी को बताया कि बेस्ट मिलेट ग्रोइंग फार्मर के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना है, इसके लिए जिला स्तर पर पांच आवेदन मिले हैं। इनमें किसान रेखा देवी की ओर से बेहतरीन कार्य किया गया है। इस पर डीसी ने उनके नाम को राज्य स्तर पर भेजने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, डीडीएम नाबार्ड सहित अन्य उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
