राजगढ़,30 जनवरी (हि.स.)। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में शुक्रवार को राजगढ़ में श्रद्वांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डाॅ.गिरीश कुमार मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे साथ ही सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्वता दोहराई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डाॅ.इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चैहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्रसिंह दांगी, डिप्टी कलेक्टर ज्याति राजौरे सहित विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए मौन धारण किया गया साथ ही मद्य निषेध की शपथ का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला सामाजिक न्याय विभाग के निर्देश पर नशा उन्मूलन एवं मद्य निषेध हेतु शपथ एवं संकल्प पत्र का वाचन भी किया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
