जम्मू, 31 जनवरी (हि.स.)।

जम्मू शहर में स्थित तवी पुल पर स्विफ्ट डिजायर कार और एक बोलेरो वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए पुल पर यातायात प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर अभी कुछ पता नहीं चला है।
घटना की जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और जिम्मेदारी किसकी थी। आगे की कानूनी कार्रवाई भी पुलिस द्वारा नियमानुसार की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
