फिरोजाबाद, 31 जनवरी (हि.स.)। जिले के थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार को छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से छीने गए 90 हजार से अधिक की नकदी, मोटरसाइकिल बरामद की है।

थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने शनिवार काे बताया कि जलेसर रोड पर विजय कलेक्शन के सामने रुपये छीनने वाले अभियुक्त एटा निवासी संजीव कुमार उर्फ लवलेश और अभय कुमार और संदीप पार्क के पास इस्लामिया इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जलेसर रोड निवासी अखिलेश पालीवाल गुरुवार की रात क्लब चौराहा स्थित एक होटल से खाना खाकर लौट रहे थे। इन लोगो ने अखिलेश से मारपीट कर एक लाख रुपये छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छीने गए कुल 90 हजार 200 रुपये और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल बरामद की है। सभी अभियुक्तों पर कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा है।
————–
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
