कटिहार, 31 जनवरी (हि.स.)। कुर्सेला थाना पुलिस ने गोडाउन चोरी कांड का सफल उद्भेदन किया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मवीर कुमार यादव पिता सीमाधीन यादव ग्राम अररिया, थाना मरैया जिला खगड़िया, संजीव कुमार पिता सुनील हरिजन, ग्राम भवानीपुर जिला नवगछिया (भागलपुर) एवं रंजन कुमार पिता सुभाष शर्मा थाना नवगछिया जिला भागलपुर शामिल है।

पुलिस ने बताया कि बीते 6 जनवरी को कैलाश भगत के गोडाउन में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें लगभग 200 बोरी मक्का की चोरी हुई थी। इस मामले में कुर्सेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 44,000 रूपये नकद राशि बरामद की है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
