प्रयागराज, 31 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले की करेली थाना पुलिस ने शनिवार काे एक शातिर बदमाश काे गिरफ्तार किया है। पुलिस काे उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। वह इलाके में नकली दाराेगा के नाम से चर्चित था।

सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया कसारी मसारी निवासी जीशान जाकिर है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में उसके खिलाफ करेली थाना में फायरिंग करके दहशत फैलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वह लगातार फरार था।उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
