क्वेटा (बलोचिस्तान), 01 फरवरी (हि.स.)। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने नुश्की के जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया। बीएलए ने यह जानकारी वीडियो जारी कर दी। यह रिहाई पाकिस्तान की सेना के बलोचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ शुरू अभियान के बीच की गई।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने आधिकारिक चैनल हकल पर एक वीडियो जारी किया। इसमें जिला उपायुक्त नुश्की और उनकी पत्नी को सशस्त्र लोगों के हवाले करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जिला उपायुक्त महमूद हुसैन हजारा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे फिलहाल बलोच लिबरेशन आर्मी की हिरासत में हैं। बीएलए ने कहा कि उसने जिला उपायुक्त और उनकी पत्नी को रिहा कर दिया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद
