जम्मू,, 01 फ़रवरी (हि.स.)।

गंग्याल क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। डॉ. भीम राव अंबेडकर बाजार में इस अवसर पर भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। बाजार एसोसिएशन ने उपस्थित श्रद्धालुओं से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने और समानता, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
