अररिया 01 फरवरी(हि.स.)।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सभी वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बजट भाषण का सीधा प्रसारण आश्रम रोड स्थित एसआईटी कंप्यूटर कोचिंग में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया।मौके पर नरपतगंज की विधायक देवयंती यादव उपस्थित रही।

मौके पर विधायक देवयंती यादव और जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि यह बजट किसानों, मजदूरों, दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, महिलाओं एवं युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, पूर्व महामंत्री सुरेंद्र झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, कनकलता झा, नीरज कुमार झा, आईटी सेल संयोजक संतोष झा,सुमित ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष संजय भगत, शशि कुमार,संजय कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
