नवादा, 01 फ़रवरी (हि.स.)।ज्ञान भारती मॉडल रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स, धनवा के प्रांगण में रविवार को विद्यालय की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सिल्वर जुबली सह वार्षिकोत्सव’ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला और खेलकूद में भी अग्रणी रहना चाहिए। इसके लिए परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता के असली सूत्र हैं।

विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विद्यालय के भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया। अधिवक्ता प्रत्युष कुमार (पूर्व छात्र) उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और विद्यालय के पूर्व छात्र प्रत्युष कुमार ने वर्तमान छात्र-छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र दिए। शिक्षाविद् शैलेन्द्र शर्मा ने समाज निर्माण में आधुनिक शिक्षा के महत्व पर बल दिया। इस मौके पर नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन
