
–देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी : नीरज त्रिपाठी –जिला महिला व्यापार मंडल ने बताया जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख बजट

प्रयागराज, 01 फरवरी, (हि.स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के आम बजट को भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेदौ करछना में लाइव प्रसारण के जरिए देखा और सुना।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल निर्माण तथा आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने पर सरकार का आभार जताया।
–एमएसएमई से लेकर ग्रीन एनर्जी तक दीर्घकालिक मजबूती का बजटइलाहाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे। उन्होंने इसे लोक-लुभावन नहीं बल्कि सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताया।
–यमुनापार के 20 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने जताया आभारजिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बजट को ‘विकसित भारत के संकल्प’ का बजट बताते हुए कहा कि यमुनापार के 20 मंडलों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बजट देखकर भाजपा सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक पुष्पराज सिंह पटेल ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल ने व्यक्त किया।
नारीबारी मंडल में मंडल अध्यक्ष आशीष पाल की अध्यक्षता में बजट को सुना गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, विनोद प्रजापति, शिवदत्त पटेल, जय सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कमलेश त्रिपाठी, सविता मिश्रा, सतीश विश्वकर्मा, डाँ. देवी सिंह, नन्द कुमार त्रिपाठी, आनंद तिवारी, राकेश विश्वकर्मा, नरेश सोनकर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आभार व्यक्त किया।
–जिला महिला व्यापार मंडल ने बताया जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख बजटमहिला व्यापार मंडल की महासचिव पल्लवी अरोड़ा ने बताया कि नये बजट से हर ज़िले में बालिका छात्रावास, टियर-2 व टियर-3 शहरों में एमएसएमई को मजबूती, मंदिर, नगरों का विकास तथा तेज़ कार्गो और दिल्ली-वाराणसी जैसी कनेक्टिविटी परियोजनाएं शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और व्यापार को नई गति देगी।
युवाओं के लिए एनेस्थीसिया, डिजाइन, हॉस्पिटैलिटी व कंटेंट राइटिंग जैसे क्षेत्रों में नए कॉलेज, आई आई एम के साथ हाइब्रिड कोर्स, इको-ट्रेकिंग सर्किट, कछुआ प्रजनन एवं पक्षी अवलोकन केंद्र, साथ ही 95 देशों की भागीदारी वाला ग्लोबल बिग कैट समिट-ये सभी पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास को मजबूत करेंगी। आयुष लैब्स का विस्तार और नए आयुर्वेदिक कॉलेज स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाएंगे।
विशेष रूप से फार्मा सेक्टर को मिला प्रोत्साहन आय, निर्यात और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को और सुदृढ़ करेगा। महिला व्यापार मंडल सरकार को इन दूरदर्शी निर्णयों के लिए धन्यवाद देता है और विश्वास व्यक्त करता है कि यह बजट महिला उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र
