उत्तर प्रदेश, 01 फ़रवरी (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग की श्रेणी में आए जिले के 1.35 लाख वोटरों को चुनाव अधिकारियों ने एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किया था। जिसमें अभी तक मात्र 52,000 लोगों ने नोटिस का जवाब दिया है। जबकि नोटिसों का जवाब एक सप्ताह के अंदर बीएलओ या अन्य नामित अधिकारियों के समक्ष मांगे गए आवश्यक प्रपत्रों के साथ देना था। अन्यथा संबंधित व्यक्ति वोटर नहीं बन पाएगा।

जिले में एसआईआर के दौरान नो मैपिंग की श्रेणी में 1.96 लाख मतदाता आए थे। जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर बीती 24 जनवरी को नो मैपिंग के मतदाताओं को नोटिस जारी करने के लिए 67 अधिकारियों की तैनाती की है। अभी तक अधिकारियों ने 1.35 लाख लोगों को नोटिस जारी किया है। इन लोगों से नोटिस प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह में साक्ष्यों संग जवाब देना था।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
