फतेहपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय बजट 2026-27 के प्रसारण के अवसर पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्रीय बजट में सभी वर्गों के हितों को समान रूप से लाभान्वित करने के प्रावधान किए गये हैं। इस बजट में कृषि क्षेत्र को ऊंचाई देने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के उत्पादन बढ़ाने को लेकर कई योजना बनाई गई है। मत्स्य पालन को संवर्धित करने के लिए समितियां बनाकर महिला सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए बजट में मसौदा किया गया है।

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बजट के सीधे प्रसारण को लेकर शहर के पटेल नगर चौराहे पर भाजपा द्वारा एलईडी लगा कर सजीव प्रसारण देखा व सुना गया है।

विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि बजट में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए देश भर में 01 लाख 50 हजार केयर टेकर की स्थापना होगी, शुगर व कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि फतेहपुर जिले के लिए सबसे बड़ा उपहार मिला है जिसमें देश में जो सात हाईस्पीड रेल कारिडोर प्रस्तावित हैं उनमें से एक दिल्ली वाराणसी रेल हाई-स्पीड कॉरिडोर सेवा हमारे जिले के पास से ही होकर जायेगी, जिसका लाभ हमारे जिले को भी मिलेगा। सरकार द्वारा छोटे शहरों में बड़े तीर्थस्थानों को संरक्षित करने के लिए बड़ा बजट दिया गया है। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि किसानों को प्रतिदिन आमदनी देने वाले पशुओं की चिकित्सा सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए विशेष बजट दिया गया है। 1 अप्रैल से आयकर दाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नया फार्म तैयार किया गया है।
इस दौरान जिला महामंत्री नीरज सिंह, महामंत्री पुष्पराज पटेल, महामंत्री उदय लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, संयोजक सुशीला मौर्या, सहसंयोजक प्रदीप गर्ग, पंकज त्रिवेदी, अर्चना त्रिपाठी अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, राम प्रकाश गुप्ता, जसवंत गिहार, विजय प्रताप सिंह, सुमित द्विवेदी, शरद श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा, मंजू शुक्ला, ओम मिश्रा, वन्दना द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवृत्ति सिंह, जयप्रकाश फौजी, दिनेश तिवारी, अक्षय लोधी, डाॅ शिवप्रसाद त्रिपाठी, बच्चा तिवारी, पूनम श्रीवास्तव, ज्ञाना पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार
