जलपाईगुड़ी, 01 फरवरी (हि. स.)। भाजपा सरकार की दमन–पीन नीति और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ रविवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध मार्च और सभा का आयोजन किया गया।

यह मार्च तृणमूल कांग्रेस के राजगंज, डाबग्राम–फुलबाड़ी और जलपाईगुड़ी विधानसभा के को-ऑर्डिनेटर कृष्ण दास के नेतृत्व में निकाला गया। यह प्रदर्शन बटतला से शुरू होकर बेलाकोबा बाबुपाड़ा में जाकर समाप्त हुआ। इसमें हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मार्च के बाद बाबुपाड़ा क्षेत्र के एक मैदान में जनसभा आयोजित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए कृष्ण दास सहित अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों और एसआईआर के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर सदर-2 के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन दास, जाकेरुल हक, विधानचंद्र राय समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
