पूर्वी सिंहभूम, 01 फ़रवरी (हि.स.)।

केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत वार्षिक बजट 2026-27 देश की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व देने के साथ ज़मीनी स्तर पर पूंजी निर्माण करने वाला बजट है। यह बजट आर्थिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसमें केंद्रीय करों के सरलीकरण, प्रत्यक्ष करों की दरों में कमी और राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

यह बातें रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी की कठिनाइयों को कम करने वाला है। स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण जैसे आवश्यक क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से सामान्य जन को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक सुधारों की निरंतरता बनाए रखते हुए विकास के लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक
