कानपुर, 01 फरवरी (हि.स.)। खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम भावना के साथ पूरे मन से किया गया प्रयास महत्वपूर्ण होता है। खेल की प्रतियोगिता में तो कोई हारेगा तो कोई जीतेगा लेकिन आत्म अनुशासन संयम टीम भावना और बंधुत्व का भाव हमें सदैव विजेता बनाता है। यह बातें रविवार को विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने कही।

विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय दुर्गा भवन श्रीमुनि हिन्दू इंटर कॉलेज गोविन्द नगर में बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें कानपुर प्रांत के 21 जिलों से आई टीमों ने भाग लिया । शनिवार को लीग मुकाबले खेले गए थे, रविवार को बाकी के मुकाबले सम्पन्न हुए।
पहला सेमीफाइनल महोबा और हमीरपुर के बीच कांटे का रहा। जिसमें हमीरपुर को 19 प्वाइंट मिले और महोबा को 18। इस प्रकार
हमीरपुर ने महोबा को एक प्वाइंट से हराया। दूसरा सेमी फाइनल उरई और झांसी ग्रामीण के बीच हुआ जिसमें उरई को 34 अंक झांसी ग्रामीण को 27 अंक मिले। फाइनल मैच हमीरपुर और उरई के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमें हमीरपुर को 45 अंक और उरई को 33 अंक मिले । हमीरपुर ने उरई को 12 अंकों से हराया।
आयोजन में विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत कार्य अध्यक्ष, डॉ उमेश पालीवाल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख, सुबोध कटियार, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख, ओमेंद्र अवस्थी, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक, अमरनाथ, और शुभम कौशिक, प्रांत विद्यार्थी संपर्क प्रमुख और विभाग संयोजक, नरेश तोमर, प्रांत कार्यालय प्रमुख, विनोद तोमर, प्रांत सह सुरक्षा प्रमुख, सूरज यादव, विभाग संगठन मंत्री, विकास, मनीष, ऋषभ, सोमेंद्र, गोपाल, सोनपाल, जिला मंत्री, नितिन जगरानी, जिला प्रचार प्रमुख, ऋषभ दुआ, विशाल दिवाकर, विशेष, अमन आदि कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप
