कटिहार, 02 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में जी राम जी का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने की। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में जी राम जी अभियान के अंतर्गत 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जी राम जी विधेयक केंद्रीय क्षेत्र की योजना से केंद्र प्रायोजित ढांचे में बदलाव ग्रामीण रोजगार और परीसंपत्ति निर्माण की स्वाभाविक रूप से स्थाई प्रकृति को दर्शाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा, जो ‘विकसित भारत’ के सपने को जमीन पर उतारने का संकल्प दोहराता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने जिला स्तरीय जी राम जी योजना को लेकर जिला स्तरीय टोली बनाई है, जिसमें संजय झा, श्वेता राय, राजीव भारती, सूरज शाह को संयोजक बनाया गया है।
इस मौके पर पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सहाय, लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, महेन्द्र झा सभी जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
