जम्मू,, 02 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू मंडल रेलवे ने 3 और 4 फरवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा–श्रीनगर–कटरा के लिए विशेष आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया। इस सुविधा का उद्देश्य कश्मीर घूमने आए यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाना है। 3 फरवरी को ट्रेन संख्या 04627/04628 और 4 फरवरी को ट्रेन संख्या 04629/04630 विशेष रूप से चलाई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू श्री उचित सिंघल ने बताया कि इस सुविधा को यात्रियों के लाभ के लिए पहले भी 27 और 28 जनवरी को प्रदान किया गया था।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
