बेतिया, 02 फ़रवरी (हि.स.)। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के महूई पंचायत के वार्ड संख्या -09 बढ़या बलुआ गांव निवासी रामाधार राम का पुत्र गोपी राम की मृत्यु गन्ने लदे ट्रेलर गिरने से हो गयी।

पुलिस के मुताबिक हरिनगर शुगर मिल के अंतर्गत मटियरिया थाना के समीप सोनबरसा सेक्टर मे पंचर हुए चक्का बदलने के दौरान गन्ना लदे ट्रेलर गिर गया,जिससे 28 वर्षीय गोपी राम का मौत हो गया। मृतक अपने पीछे एक बेटा एक बेटी के साथ अपने पत्नी और अभिभावक को खो दिया।
मृतक के अभिभावक ने बताया की रामनगर के नवगावा गाँव निवासी सुदामा पटेल का ट्रैक्टर था। वही मटियरिया थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मे भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक
