
रामगढ़, 02 फ़रवरी (हि.स.)। सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में जिले में पहली बार 08 फरवरी को 101 बेटियों की डोली सजेगी। सामुिहक विवाह समारोह के लिए सिद्धो-कान्हो मैदान सज कर तैयार हो रहा है। वहीं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण लगातार भाजपा के नेता कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी अपने मधुर गीतों से समां बांधेंगे। वहीं राघव पंडित और उनकी टीम की ओर से भव्य म्यूजिकल फेरे के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा। विदाई के वक्त बेटियों को घर बसाने से लेकर घर चलाने तक का संपूर्ण इंतजाम सांसद मनीष जायसवाल की ओर से किया गया है। सिद्धो-कान्हो मैदान में बैंड बाजे के साथ बारात निकलेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
