रियासी, 03 फ़रवरी (हि.स.)। मंगलवार तड़के रियासी जिले के धरंगली तोटे इलाके में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान शोराल गांव के निवासी रतन सिंह के पुत्र मन्नू और बलवान सिंह के पुत्र जगदेव सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तड़के उस समय हुई जब सड़क के पहाड़ी हिस्से पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और शवों को खाई से निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
