मेला राम नगरिया में लगे बीमा सखी शिविर का हुआ समापन

फर्रुखाबाद,03 फरवरी (हि.स.)। मेला रामनगरिया का मंगलवार को समापन हो गया। काफी संख्या में कल्पवासी व साधु संत गंगा मैया को प्रणाम कर अगले साल फिर आने का वायदा कर प्रस्थान कर गए। इसके साथ ही मेले में लगाए गए जीवन बीमा निगम के शिविर का भी समापन हो गया।
गाैरतलब है कि गंगा तट पांचाल घाट पर 3 जनवरी से 3 फरवरी तक एक माह का मेला लगा हुआ था। इस मेले में हजारों कल्पवासी तम्बुओं का शहर बसा कर कल्पवास कर रहे थे। एक माह तक गुलजार रहा पांचालघाट आज से वीरान होने लगा है।
जीवन बीमा शिविर के समापनअवसर पर मेले में शिविर की उपलब्धियाें पर चर्चा की गई । इसके साथ ही आयोजन में मौजूद लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। शिविर में बताया गया कि इन योजनाओं को अपने परिवार तथा स्वास्थ्य के जीवन को सुरक्षित कैसे रखा जाए। एलआईसी के अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना बीमा सखी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिसके माध्यम से भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है व उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का रास्ता बतलाया गया है। ग्रामीण महिलाओं तथा स्नातक तक की बालिकाओं ने इसमें अपनी पूरी रुचि दिखाई तथा बहुत महिलाओं ने पंजीकरण भी कराया।
मौके पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार प्रेमी ,सीएलआईए आर पी सिंह ,सहायक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार राय ,प्राचार्य एटीसी भूपेंद्र प्रताप सिंह, विकास अधिकारी महेश्वर सिंह ,अमन जैन ,अनुज कुमार ,शिवम दीक्षित ,शुभम बघेल ,निखिल सिंह हरिकिशन ,विनय द्विवेदी रविन्द्र पांडेय व अविरल बाजपेयी आदि ने सहभागिता की।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
