गढ़वा : गढ़वा जिले के निवर्तमान एसपी श्रीकांत सुरेश खोटरे को शनिवार की शाम में पुलिस लाइन में विदाई दी गई। इस मौके पर निवर्तमान एसपी ने कहा कि सरकारी नौकरी में ट्रांसफर पोस्टिंग होता रहता है । जिसका पालन सभी अधिकारी को करना होता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में पुलिस पदाधिकारी व जवान का भरपूर सहयोग मिला है। सभी के सहयोग से जिले को अपराध मुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा को कभी नहीं भूल पाएंगे।



विदाई समारोह में मुख्य रूप से उपायुक्त राजेश कुमार पाठक , नए पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार झा, मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार , एसडीपीओ अवध कुमार यादव , अनुमंडल पदाधिकारी जियाउल अंसारी , गढ़वा थाना प्रभारी संजय कुमार , कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, भवनाथपुर इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

