संवाददाता, तिलौथू (रोहतास)। भाजपा कार्यालय तिलौथू में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष बिनोद सिंह ने की। बैठक में आगामी 20 अगस्त को जन्मदिन आशीर्वाद यात्रा के तहत केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह के आगमन पर स्वागत के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। उस दिन इंद्रपुरी बांध पर आगमन पर उनका भव्य स्वागत करने हेतु कार्यकर्ताओं को निदेशित किया गया। इस बैठक में प्रखंड नौहट्टा एवं रोहतास के कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुशील कुमार प्रदेश मंत्री अजय यादव जिला प्रवक्ता संजय तिवारी ने अपने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इंद्रपुरी पहुँचने का आग्रह किया। स्वागत समिति के लिए तीनों प्रखंड के 21 सदस्यो की टोली का गठन किया गया।

बैठक में रोहतास प्रखंड अध्यक्ष विशाल देश नौहट्टा प्रखंड अध्यक्ष श्री राम सिंह महामंत्री विशाल कुमार , धिरेंद्र सिंह पंकज पाठक, विवेक बहादुर जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र ओझा अरूण चौबे सरोज कुमार रामनाथ सिंह, अनिल कुमार, देवकुमार मिश्रा , सतीश शर्मा, जनार्दन सिंह, रितुराज उपाध्याय, शम्भू सिंह, शिव प्रकाश साह, जयनन्दन चौधरी, राजेश्वर सिंह ,नितिश कुमार,अजय कुमार, सिकन्दर प्रसाद व अन्य उपस्थित थे।

